प्रधानमंत्री मोदी आज नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव को करेंगे संबोधित, देश को देंगे ये सौगात
नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव (National Metrology Conclave) का आज 74वां स्थापना दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे इस उद्घाटन का उद्धाटन करेंगे और इसे संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नेशनल एन्वायर्नमेंटल स्टैंडर्ड्स लैब का शिलान्यास करेंगे। साथ ही पीएम मोदी एटॉमिक टाइमस्केल का लोकार्पण भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद रहेंगे। ये जानकारी प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से दी गई है। पीएम मोदी का ये कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे से होगा। इस दौरान पीएम मोदी देश वालों को नेशनल एटॉमिक टाइमस्केल और भारतीय निर्देशक द्रव्य की सौगात देंगे।
इसके साथ ही पीएम मोदी पर्यावरण संबंधी मानक प्रयोगशाला (National Environmental Standards Laboratory) की आधारशिला रखेंगे। नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव 2021 का आयोजन वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला द्वारा किया जा रहा है। ये इसका 74वां स्थापना दिवस है। इस सम्मेलन का विषय ‘मेट्रोलॉजी फॉर द इन्क्लूसिव ग्रोथ ऑफ द नेशन’ है।
