केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, चीरबासा में रास्ता साफ होने के बाद पैदल आवाजाही बहाल
रुद्रप्रयाग:चीरबासा के पास मलबा और पत्थर आने के कारण सोमवार को रोकी गई केदारनाथ यात्रा आज मंगलवार सुबह फिर सुचारू कर दी गई। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चीरबासा में पैदल मार्ग की स्थिति अब सामान्य है। आज सुबह यात्रियों के लिए मार्ग खोल दिया गया। गौरीकुंड से केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल यात्रियों को अब आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है।
