केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, चीरबासा में रास्ता साफ होने के बाद पैदल आवाजाही बहाल

0
WhatsApp Image 2026-09-29 at 10.29.05 AM

रुद्रप्रयाग:चीरबासा के पास मलबा और पत्थर आने के कारण सोमवार को रोकी गई केदारनाथ यात्रा आज मंगलवार सुबह फिर सुचारू कर दी गई। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है।

सोमवार को चीरबासा क्षेत्र में मलबा और पत्थर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद मार्ग की स्थिति का जायजा लिया गया और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं की गईं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चीरबासा में पैदल मार्ग की स्थिति अब सामान्य है। आज सुबह यात्रियों के लिए मार्ग खोल दिया गया। गौरीकुंड से केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल यात्रियों को अब आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है।

हालांकि, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा को लेकर निगरानी जारी है। अधिकारियों की ओर से मौके की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की परेशानी होने पर समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें। फिलहाल मार्ग खुलने के बाद केदारनाथ यात्रा फिर से सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :