...

जेल से बाहर आते ही CJP नेताओं को मिला पुलिस का नोटिस, सौरभ दास और आशुतोष रांका से आज होगी पूछताछ

0
saurav-da;

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को जमानत मिलने के बाद अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए तलब किया है। दोनों नेताओं को गुरुवार दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने उन्हें यह नोटिस तिहाड़ जेल से रिहाई के समय सौंपा था। बुधवार को अदालत से जमानत मिलने के बाद दोनों नेताओं को जेल से रिहा किया गया। इसी दौरान रात करीब 8:30 बजे क्राइम ब्रांच की ओर से उन्हें नोटिस दिया गया। ऐसे में जेल से बाहर आने के तुरंत बाद ही दोनों को पुलिस की पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दर्ज हैं मामले

सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ कार्रवाई 13 और 14 अक्टूबर को हुए घटनाक्रम से जुड़ी है। उस समय पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था। पुलिस का आरोप है कि दोनों नेता बिना अनुमति जंतर-मंतर के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान पहले से भरे गए शांति बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन किया गया। इस मामले में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं।

अब क्राइम ब्रांच करेगी मामले की पड़ताल

दिल्ली पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। अब जांच अधिकारी दोनों नेताओं से पूछताछ कर घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने की कोशिश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस प्रदर्शन के आयोजन और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। कथित साजिश की आशंका और बयानों में बताए जा रहे अंतर को लेकर भी पड़ताल किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। अदालत से जमानत मिलने के बावजूद मामले की जांच जारी है। अब क्राइम ब्रांच के समक्ष दोनों नेताओं की पेशी और पूछताछ के बाद जांच की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :