महिला अधिकारी को परेशान करने का मामला पहुंचा पुलिस तक, उपनल कर्मचारी पर केस दर्ज

0
police officer

फेसबुक पर ब्लॉक करने के बाद बार-बार फोन करने का आरोप, नशे में कार्यालय पहुंचकर दी धमकी

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में कार्यरत एक महिला अनुभाग अधिकारी की शिकायत से हड़कंप मच गया है। महिला अधिकारी ने सहकारिता विभाग में तैनात एक उपनल कर्मचारी पर सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करने, फोन कर परेशान करने और कार्यालय पहुंचकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्लॉक करने के बाद भी नहीं रुके फोन

महिला अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने कुछ दिन पहले फेसबुक के माध्यम से उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी। जब उन्होंने असहज महसूस करते हुए उसे ब्लॉक कर दिया, तो कथित तौर पर आरोपी ने उनके मोबाइल पर बार-बार फोन करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला अधिकारी ने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी कई दिनों से उनका पीछा कर रहा था।

16 अक्टूबर को कार्यालय पहुंचने का आरोप

शिकायत के अनुसार, 16 अक्टूबर को आरोपी कथित तौर पर नशे की हालत में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंच गया। यहां उसने महिला अधिकारी के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उसने महिला अधिकारी को धमकी भी दी। घटना के बाद महिला अधिकारी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

सचिवालय परिसर में पकड़ने के दौरान मारपीट का दावा

महिला अधिकारी ने बताया कि कार्यालय में मौजूद सहकर्मियों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह परिसर से बाहर भागने लगा। इसके बाद सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी के साथ मारपीट किए जाने का भी दावा किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी को सचिवालय में उसकी तैनाती से भी हटा दिया गया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

नगर कोतवाली पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 352, 78 और 79 के तहत मामला दर्ज किया है। नगर कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस जांच के बाद ही मामले से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :