...

🚨 Big Breaking: आप विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ FIR, घर सील – भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा सियासी भूचाल! ➡ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, नोटिस के बदले घूसखोरी का आरोप — मान सरकार का भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस जारी

0
Screenshot 2025-07-02 231609

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए अपनी ही पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। विजिलेंस विभाग ने उनके जालंधर स्थित घर पर छापा मारकर उसे सील भी कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर आम नागरिकों को झूठे नोटिस भिजवाए और फिर इन नोटिसों को खत्म करवाने के नाम पर मोटी रकम वसूली।

इस मामले में सरकार को कई शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर विजिलेंस ने आज कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
‘आप’ प्रवक्ता सनी अलूवालिया के मुताबिक, रमन अरोड़ा को हिरासत में भी लिया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उनकी सरकारी सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी, जिस पर अरोड़ा ने कहा था कि वह पार्टी वर्कर हैं और सरकार जो उचित समझे, वही करेगी।

यह मामला पंजाब की राजनीति में भ्रष्टाचार को लेकर नया तूफान खड़ा कर सकता है और यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी भी नेता को बख्शने के मूड में नहीं हैं — चाहे वह अपनी ही पार्टी का क्यों न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :