...

🔥 Big Breaking: भ्रष्टाचार के आरोप में AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप! ➡ जालंधर में विजिलेंस का तगड़ा छापा, अदालत में होगी पेशी — नोटिस के बदले पैसे लेने का आरोप

0
Screenshot 2025-07-02 143126

पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है! जालंधर से AAP विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा, जहां रिमांड की मांग की जाएगी।

सुबह से ही विजिलेंस की टीम जालंधर स्थित रमन अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक, विधायक पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के जरिए आम लोगों को झूठे केसों में फंसाया और फिर पैसों के बदले नोटिस खत्म करवा दिए।

सरकार को इस संबंध में कई शिकायतें मिल रही थीं, जिनको गंभीरता से लेते हुए मान सरकार ने सीधे विजिलेंस कार्रवाई का आदेश दिया। इस कदम से साफ हो गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेंगे — चाहे आरोपी कोई आम व्यक्ति हो या खुद सत्ताधारी पार्टी का विधायक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :