उत्तराखंड:टनकपुर-बनबसा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डंपर ने 11 तीर्थयात्रियों को कुचला
टनकपुर-बनबसा हाईवे पर एक बेकाबू डंपर ने मां पूर्णागिरि धाम जा रहे तीर्थयात्रियों को कुचल दिया। पैदल जा रहे इन यात्रियों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और 5 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक सभी तीर्थयात्री माता की डोली लेकर पैदल जा रहे थे। हादसे में छह की मौके पर मौत हो गई है, जबकि कुछ यात्री टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराए गए।
5 घायलों को टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
