चन्नी को कुछ वक्त के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया जाना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा: मायावती

373602-mayawati

पंजाब में पहला दलित सीएम बनाने वाली कांग्रेस पार्टी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने हमला किया। उन्‍होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को कुछ वक्त के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया जाना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है।

मायावती ने कहा कि आगामी पंजाब चुनाव इनके नेतृत्व में नहीं बल्कि गैर-दलित के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इससे साफ होता है कि कांग्रेस का दलितों पर अब तक भरोसा नहीं हुआ है। पंजाब में अकाली-बसपा गठबंधन से कांग्रेस भी डरी हुई है। उन्‍होंने कहा, ”चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनने पर बधाई। बेहतर होता कि उन्हें पहले ही सीएम बना दिया जाता। पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले चन्नी की मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति चुनावी हथकंडा लगती है।”

हालांकि हरीश रावत के आगामी चुनाव नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लड़े जाने की बात कहना पार्टी में कलह का बड़ा कारण बन सकती है, क्योंकि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ ने इसका विरोध करते हुए इसे सीएम का अपमान करार दिया है।

ये समाचार भी पढ़ें :