May 3, 2024

अमेरिका में राहुल गांधी के भाषण पर BJP का पलटवार: अनुराग ठाकुर बोले- ‘मोदी इज द बॉस, ये पचा नहीं पा रहे कांग्रेस नेता’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में बुधवार को पीएम मोदी, भाजपा सरकार की आलोचना की और नए संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार का भी जिक्र किया। उनके भाषण पर एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘द बॉस’ कहा। यह बात कांग्रेस नेता पचा नहीं पा रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को वंशवादी बताया। आरोप लगाया कि उन्होंने विदेशी धरती पर तमिल संस्कृति और दंडवत को ‘लेटे हुए’ कहकर मजाक उड़ाया है।

राहुल गांधी मंगलवार को अमेरिका के 10 दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। अगले दो वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क होंगे। राहुल गांधी की पिछली विदेश यात्रा पर काफी सियासी घमासान हुआ था। उस पर उन पर एक सांसद रहते हुए भारत के लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगा था।

राहुल गांधी बार-बार विदेश जाने पर भारत का अपमान करते हैं। इस बार की यात्रा भी उसी दिशा में जहां वे अपमान तो प्रधानमंत्री मोदी का करना चाहते हैं लेकिन अंत में देश का अपमान करने से नहीं हटते। वे भारत को एक राष्ट्र ही नहीं मानते, वे इसे एक राज्यों का संघ मानते हैं। राहुल गांधी यह सब करके क्या हासिल करना चाहते हैं?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब पीएम मोदी विदेश के दौरे पर थे तो वहां उन्होंने 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों से मिले। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पीएम मोदी को ‘बॉस’ कहा, शायद राहुल गांधी को यह पसंद नहीं आया।

क्या डीएम सहमत है राहुल गांधी के बयान से?

राहुल गांधी के अमेरिकी भाषण पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि गांधी परिवार ने सेंगोल को पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू ने चलने वाली छड़ी तक सीमित कर दिया था। लेकिन जो गुलामी के प्रतीकों से प्यार करते हैं, वे इसे पचा नहीं सकते। भाजपा से नफरत करने के चक्कर में राहुल गांधी भारतीय प्रतीकों और जीवन के तरीकों पर हमला करते हैं। उन्होंने डीएमके पर भी निशाना साधा। कहा कि क्या डीएमके राहुल के साथ सहमत है? सेंगोल स्थापना को नाटक कहा जा रहा है?

सही स्थान पर पहुंची सेंगोल

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए व्यक्ति को देश में होना चाहिए। अन्नामलाई ने ट्वीट कर लिखा कि आपने जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध लगा दिया, और अब आप टीएन के शैव अधीनम्स द्वारा किए गए राजदंड के अनुष्ठानों का मजाक उड़ाते हैं। आपकी पार्टी ने चलने वाली छड़ी के रूप में जो फेंक दिया था, उसे आज उसके सही स्थान पर बहाल कर दिया गया है।

देश की छवि के लिए राहुल हानिकारक

कांग्रेस के पूर्व नेता और अब बीजेपी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि राहुल गांधी को विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने की लत लग गई है जैसे शार्क को खून की लत होती है। शेरगिल ने ट्वीट कर लिखा कि 2014 के बाद से 55 में से 50 चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी भाजपा के औसत दर्जे की बात करते हैं। राहुल गांधी की बिना होमवर्क के बोलने की आदत देश की छवि के लिए हानिकारक है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में एक संबोधन में कहा कि भारत ऐसे लोगों के समूह द्वारा चलाया जा रहा है जो ‘पूरी तरह से आश्वस्त’ हैं कि वे सब कुछ जानते हैं। प्रधानमंत्री उन लोगों में से एक हैं। अगर आप मोदीजी को भगवान के बगल में बैठा दें तो वे भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है। वास्तव में कुछ भी नहीं समझते हैं। क्योंकि जीवन में आप कुछ भी नहीं समझ सकते अगर आप सुनने को तैयार नहीं हैं।

राहुल गांधी ने सेंगोल विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा वास्तव में इन मुद्दों पर चर्चा नहीं कर सकती है, इसलिए उन्हें सेंगोल लाना पड़ रहा है। आप लेटना और वह सब करना जानते हैं। क्या आप खुश नहीं हैं कि मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com