...

🔴 Breaking News: फिरोजपुर ड्रोन हमले के जख्मों पर मरहम लगाएंगे CM Mann, अस्पताल में घायलों से मिलेंगे ➡ ‘फरिश्ते योजना’ के तहत मुफ्त इलाज, सरकार उठाएगी पूरा खर्चा — सीएम ने निभाई ज़िम्मेदारी, जताई संवेदनशीलता

0
Screenshot 2025-07-02 223505

पंजाब डेस्क: भारत-पाक तनाव के बीच जहां सीजफायर की खबर से देशभर में राहत है, वहीं फिरोजपुर ड्रोन हमले में घायल लोगों को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज खुद जी.एम.सी. अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल जानेंगे।

ड्रोन हमले में घायल सभी नागरिकों का इलाज ‘फरिश्ते योजना’ के अंतर्गत पूरी तरह निशुल्क किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने साफ कहा है कि पीड़ितों का सारा मेडिकल खर्चा सरकार वहन करेगी।

सीएम मान पहले ही कैबिनेट बैठक में स्पष्ट कर चुके हैं कि “युद्ध या आतंकी हमलों में घायल हर नागरिक की जिम्मेदारी हमारी है।” उन्होंने आश्वासन दिया है कि इन कठिन परिस्थितियों में सरकार हर एक नागरिक के साथ इंसानियत और जिम्मेदारी के साथ खड़ी है।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत-पाक सीजफायर की पुष्टि वाले बयान के बाद पूरे देश में थोड़ी राहत की लहर दौड़ी है, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में तनाव अब भी बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :