🚨 जालंधर में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन! सुरानस्सी इलाके में ब्लैकआउट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर भारत-पाक तनाव के बीच लगातार बढ़ रही ड्रोन एक्टिविटी, सेना और प्रशासन की सतर्कता बढ़ी
📍 जालंधर (पंजाब डेस्क): भारत-पाक के बीच घोषित युद्धविराम के बावजूद पंजाब के जालंधर जिले के सुरानस्सी इलाके में ड्रोन उड़ते देखे गए, जिसके बाद इलाके में आपात ब्लैकआउट कर दिया गया। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने साझा की। उन्होंने बताया कि रात करीब 9:30 बजे ड्रोन एक्टिविटी के इनपुट मिलने के बाद पूरे इलाके में लाइटें बंद करवाई गईं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
🔦 ब्लैकआउट का दायरा बढ़ा:
इससे पहले अमृतसर, होशियारपुर और दसूहा में भी ब्लैकआउट लागू किया गया था। अब जालंधर का सुरानस्सी इलाका भी इसमें जुड़ गया है। सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह चौकस हो गए हैं।
💥 सांबा सेक्टर में फायरिंग:
उधर, जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग की खबर है, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही कई ड्रोन आसमान में मंडराते देखे गए, जिनमें से कुछ ड्रोन को सेना ने मार गिराया है।
🛑 बढ़ रही है सुरक्षा चुनौती:
लगातार हो रही ड्रोन मूवमेंट और फायरिंग की घटनाएं यह साफ इशारा कर रही हैं कि सीमावर्ती राज्यों को हाई अलर्ट पर रहने की जरूरत है। पंजाब में सुरक्षा बलों ने हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बढ़ा दी है।
