✈️ अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे 2 भगोड़े गिरफ्तार! पंजाब पहुंचते ही पुलिस ने कसा शिकंजा राजपुरा डबल मर्डर केस के आरोपी थे प्रदीप और संदीप, डंकी लगाकर पहुंचे थे अमेरिका – कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित

0
Screenshot 2025-07-02 122841

पटियाला : विदेश भागे डबल मर्डर केस के आरोपियों पर आखिरकार पंजाब पुलिस का शिकंजा कस ही गया। अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे दो युवकों को राजपुरा पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपी युवक प्रदीप और संदीप, पटियाला के राजपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में राजपुरा में हुए दोहरे हत्याकांड में इन दोनों चचेरे भाइयों को पुलिस ने नामजद किया था। कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद दोनों अवैध तरीके से यानी डंकी रूट के ज़रिए अमेरिका फरार हो गए थे।


🚨 डिपोर्ट होते ही पंजाब पुलिस की कार्रवाई, आगे की जांच जारी

हाल ही में अमेरिका से बड़ी संख्या में अवैध भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया गया था, जिसमें ये दोनों आरोपी भी शामिल थे। वापसी पर पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अब पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *