🇺🇸 अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे भुलत्थ के 7 युवक, घर लौटते ही परिजन फूट-फूटकर रोए ट्रंप सरकार की कार्रवाई में पंजाब के 67 युवा वापस भेजे गए, अमृतसर एयरपोर्ट से पुलिस सुरक्षा में घर तक पहुंचाया गया
admin February 16, 2025 0
भुलत्थ – अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए गए दूसरे चरण के तहत भारत डिपोर्ट किए गए 67 पंजाबी युवाओं में से 7 युवक भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं। इनमें से 6 युवक भुलत्थ थाना क्षेत्र, जबकि 1 युवक ढिलवां थाना क्षेत्र से है।
अमृतसर एयरपोर्ट पर जैसे ही इन युवाओं को उतारा गया, पुलिस टीमों की निगरानी में उन्हें उनके घरों तक पहुंचाया गया। जैसे ही घरों में बेटे पहुंचे, परिजनों के आंसू थम नहीं पाए। इस वापसी ने परिवारों को भावुक कर दिया।
🏡 पुलिस निगरानी में पहुंचाए गए युवक, कपूरथला जिले के कुल 10 युवकों की वापसी
डिपोर्ट किए गए युवकों में भुलत्थ थाना क्षेत्र के जशनप्रीत सिंह (पंडोरी राजपूतां), जसकरनजीत सिंह (मूसाखेल), मनदीप सिंह (सुरखां), मनिंदर सिंह, सुखराज सिंह, तरजीत सिंह (बागड़ियां) शामिल हैं।
वहीं ढिलवां थाना के तहत निशान सिंह (चकोकी) को स्थानीय पुलिस ने उसके घर पहुंचाया।
इन युवाओं के साथ कपूरथला जिले के कुल 10 युवकों की वापसी हुई है। प्रशासन की मौजूदगी में इन्हें घर भेजा गया और अब संबंधित जांच एजेंसियां उनकी काउंसलिंग व सत्यापन में जुटी हैं।
