...

😱 ऑपरेशन के बाद ‘गलत इंजेक्शन’ से गई महिला की जान! परिवार ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप अमृतसर के निजी अस्पताल में बड़ा मेडिकल लापरवाही का मामला, परिजनों ने इंसाफ की लगाई गुहार

0
Screenshot 2025-09-29 145727

अमृतसर: पंजाब से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अजनाला के नवे पिंड की 35 वर्षीय महिला घुटने बदलवाने के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। लेकिन परिजनों का आरोप है कि इलाज के बाद छुट्टी वाले दिन डॉक्टरों ने उसे गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिसकी वजह से महिला की मौके पर मौत हो गई।

मृतका की बहन परमजीत कौर और जीजा अर्जन सिंह ने बताया कि उन्होंने ब्याज पर पैसे लेकर करीब 4.5 लाख रुपये में इलाज करवाया था। लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही ने उनके परिवार का एक सदस्य छीन लिया।

परिवार का कहना है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर उनका फोन तक नहीं उठा रहे। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

उधर, पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरे घटनाक्रम की पारदर्शी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :