...

🚆 रेलवे का बड़ा तोहफा – फिरोजपुर-नांदेड़ के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू, इन 11 स्टेशनों पर होगा ठहराव 6 राज्यों से होकर गुजरेगी ट्रेन, AC, स्लीपर और जनरल कोचों के साथ मिलेगा बेहतर सफर का अनुभव

0
Screenshot 2025-09-29 114958

पंजाब डेस्क: रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे ने पंजाब के फिरोजपुर और महाराष्ट्र के नांदेड़ के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन (14622/14621) की शुरुआत की है। यह ट्रेन 13 जून से शुरू हो गई है और यात्रियों के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है।

ट्रेन हर शुक्रवार दोपहर 1:25 बजे फिरोजपुर कैंट से रवाना होगी और लगभग 38 घंटे का सफर तय करते हुए रविवार तड़के 3:30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रविवार सुबह 11:50 बजे नांदेड़ से चलकर मंगलवार सुबह 4:40 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।

📍 रुकने वाले स्टेशन:

  • पंजाब: फरीदकोट, बठिंडा

  • हरियाणा: जींद, फरीदाबाद

  • दिल्ली: सफदरजंग

  • उत्तर प्रदेश: मथुरा

  • मध्य प्रदेश: ग्वालियर, भोपाल

  • महाराष्ट्र: भुसावल, औरंगाबाद, परभणी

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 9 एसी, 7 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल हैं। किराया सुपरफास्ट ट्रेनों के बराबर रखा गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस रूट पर यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए लंबे समय से नई ट्रेन की मांग की जा रही थी।

नई फिरोजपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस न सिर्फ यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देगी, बल्कि समय की बचत और बेहतर यात्रा अनुभव भी प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :