🚨 Big Breaking: लुधियाना सहित 5 सीटों पर फिर होंगे उपचुनाव, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल! ➡ AAP विधायक के निधन के बाद खाली हुई सीट, बीजेपी को प्रचार के लिए मुश्किल में डाला टाइमिंग ने
लुधियाना : देश की राजनीति में एक बार फिर उपचुनाव की हलचल शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने लुधियाना पश्चिम समेत 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। 19 जून को लुधियाना पश्चिम के साथ-साथ गुजरात की दो, केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर भी मतदान होगा।
लुधियाना पश्चिम सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी। उनके निधन के चलते यहां अब उपचुनाव कराया जा रहा है।
🕒 बीजेपी को समय की मार, AAP और कांग्रेस आगे
जहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल पहले ही अपने-अपने उम्मीदवारों का एलान कर क्षेत्र में प्रचार शुरू कर चुके हैं, बीजेपी अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर सकी है। इससे उसे प्रचार के लिए बहुत ही कम समय मिलेगा और राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह उसके लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।
📍 बाकी राज्यों की स्थिति:
-
गुजरात: 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
-
केरल और पश्चिम बंगाल: 1-1 सीट पर उपचुनाव
-
कुल 5 सीटों पर उपचुनाव 3 विधायकों के निधन और 2 के इस्तीफे के कारण हो रहे हैं।
