💧 पंजाब का बड़ा फैसला: हरियाणा को मिलेगा तय हिस्से का पानी, CM भगवंत मान का एलान “हक का पानी मिलेगा, ज्यादा नहीं” – SYL विवाद पर मान सरकार ने दिखाया सख्त रुख
नंगल : पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से जारी पानी विवाद पर आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान करते हुए स्पष्ट किया है कि हरियाणा को उसके हिस्से के अनुसार 100 क्यूसेक पानी आज से अगले साल तक लगातार दिया जाएगा।
सीएम मान ने कहा, “हम कभी किसी का हक नहीं छीनेंगे, लेकिन जरूरत से ज़्यादा पानी अब नहीं मिलेगा।” उन्होंने दो टूक कहा कि हरियाणा पहले ही अपने हिस्से से ज्यादा 16.48 लाख क्यूसेक पानी इस्तेमाल कर चुका है, जबकि उसका तय हिस्सा 15.6 लाख क्यूसेक है।
🔥 “पानी की राखी करने वाले आ गए हैं” – CM मान का पुरानी सरकारों पर तंज
सीएम मान नंगल डैम पहुंचे जहां उन्होंने ऐलान किया कि 21 मई से लेकर अगले साल 21 मई तक हर घंटे 100 क्यूसेक पानी हरियाणा को दिया जाएगा, ताकि कोर्ट में उठे विवादों को खत्म किया जा सके।
मान ने यह भी स्पष्ट किया कि 24 मई को नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के सामने पंजाब अपने जल अधिकार का मुद्दा उठाएगा। उन्होंने बीबीएमबी (BBMB) को “सफेद हाथी” बताते हुए कहा कि पंजाब को मिले 3000 खाली पद जल्द भरे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अब जरूरत से ज्यादा पानी की मांग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पहले ही हरियाणा को तय हिस्से का पानी दिया जा चुका है।
📊 राज्यों को कितनी जल आपूर्ति की जाएगी?
-
पंजाब: 17,000 क्यूसेक
-
हरियाणा: 10,300 क्यूसेक
-
राजस्थान: 12,400 क्यूसेक
