🚨 पंजाब में जहरीली शराब का भंडाफोड़! महिला गिरफ्तार, घर में बनाती थी जानलेवा शराब गुरदासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11250 मि.लीटर जहरीली शराब बरामद – इंसानी जान के लिए था खतरनाक केमिकल
गुरदासपुर : पुराना शाला पुलिस ने एक महिला को अवैध जहरीली शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला वीना, पत्नी स्व. कुलदीप राज, गांव चेचिया छेड़िया की रहने वाली है और अपने घर में खतरनाक केमिकल से ऐसी शराब बना रही थी जो मानव जीवन के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी।
पुलिस को इस संबंध में मुखबिर से पक्की सूचना मिली, जिसके बाद सहायक सब-इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह की अगुवाई में गांव पख्खोवाल में नाका लगाकर टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से 11250 मि.लीटर जहरीली शराब बरामद की और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
⚠️ मानव स्वास्थ्य के लिए था खतरनाक – पुलिस ने किया जब्त, केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, वीना द्वारा तैयार की गई शराब में ऐसे रसायन मिले हैं जो पीने वालों की जान तक ले सकते हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और शराब को सील कर जब्त कर लिया गया है।
इस कार्रवाई से इलाके में जहरीली शराब के कारोबार को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने इस तरह की गतिविधियों में लिप्त अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है।
