Professor Ali Khan Bail: प्रोफेसर की बेल पर हरियाणा महिला आयोग चेयरपर्सन का बड़ा बयान रेनू भाटिया बोलीं – ‘देश की बेटी पर टिप्पणी गलत, सेना की वजह से चैन की नींद सो रहे हैं’

0
Screenshot 2025-08-27 144149

डेस्कः अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम बेल पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को कुरुक्षेत्र में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि “प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद सिर्फ सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश कर रहे हैं। महिला आयोग ने कानून के दायरे में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई, अब मामला कोर्ट में है।”

रेनू भाटिया ने आगे कहा कि “जब देश संकट में हो, तब हमें सेना और देश की बेटियों के सम्मान में खड़ा होना चाहिए। कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी बेटियां हमारी शान हैं, हमें उनका मान-सम्मान करना चाहिए। आज हम सेना की बदौलत सुरक्षित हैं और चैन की नींद सो रहे हैं।”

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “कोर्ट ने मौके की नजाकत को समझा और सही निर्णय दिया।”

बता दें कि प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :