May 3, 2024

कद्दावर नेता जो बन गये अब भाजपा के साधारण कार्यकर्ता

देहरादून। उत्तराखण्ड में भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। क्षेत्रीय कद्देवार नेता माने जाने वाले तमाम नेताओं ने सोमवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण है। सोमवार को जिन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली उनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, यूकेडी के नेता मोहन काला और कांग्रेसी लक्ष्मी अग्रवाल और पी०के०अग्रवाल का नाम शामिल है।

दिनेश धनैः कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में दिनेश धनै पीडीएफ कोटे से पर्यटन मंत्री रहे। दिनेश धनै लम्बे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे। 2003 में धनै टिहरी नगर पालिका के अध्यक्ष बने। वे बतौर निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हुए और भाजपा, कांग्रेस को हराया। 2007 में धनै ने र्न्दिलीय विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेेकिन हार गए। 2012 में भी फिर से नर््िदलीय चुनाव लड़े और विधायक बनकर आए। कांग्रेस सरकार में वे दो साल तक गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष और राज्य मंत्री रहे। 2014 में उन्हें हरीश रावत के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। हरीश रावत ने उन्हें पर्यटन मंत्री बनाया। इसके बाद वे कांग्रेस में भी रहे।

कौन है मोहन कालाः उद्योगपति मोहन काला श्रीनगर विधानसभा से दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। 2017 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव में भागीदारी की। 2022 में उन्होंने उक्रांद में शामिल होकर चुनाव लड़ा।

इन कांग्रेसियों में ज्वाइन की बीजेपीः प्रदेश महामंत्री कांग्रेस पीके अग्रवाल, पछवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, प्रदेश सचिव सुरेंद्र ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता किरण सिंह, विक्रांत प्रजापति, जाट महासभा के रोबिन चौधरी सहित कांग्रेस के लगभग 300 कार्यकर्ताओ ने सदस्यता ग्रहण की।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com