May 7, 2024

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र की तबियत में सुधार, रविवार हो सकते अस्पताल से डिस्चार्ज

देहरादून। प्रदेश के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत खराब होने पर स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ गेस्ट्रोलाजिस्ट डा. विपुल कंडवाल की निगरानी में उनका इलाज हो रहा है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, वन मंत्री सुबोध उनियाल व महापौर सुनील उनियाल गामा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। डा० कंडवाल ने बताया कि पूर्व सीएम की तबियत में सुधार है। अगले एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत जब नेपाल से वापस दून लौटे थे तो उन्हें बुखार व हल्के पेट दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें शाम को अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डा. कंडवाल ने उनकी जांच की। साथ ही ब्लड सैंपल जांच को लैब भेजे गए। जिसमें उन्हें यूरीन इंफेक्शन होना पाया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह जी के स्वास्थ्य में सुधार है। आज तीसरा दिन अस्पताल में रहेंगे। अस्पताल के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें रविवार दोपहर तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

वहीं पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र की अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद दिन भर उनकी कुशल क्षेम पूछने वालों के फ़ोन आते रहे। अनेकों लोगों से मिलते भी रहे। शनिवार को भोले जी महाराज, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पलायन आयोग उपाध्यक्ष शरत सिंह नेगी, विधनसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी, विधायक बृजभूषण गैरोला, खजान दास, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा आदि पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र की कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com