May 2, 2024

हरिद्वारः पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए युवा खिलाड़ियों को मोदी के विकसित भारत अभियान में सहयोग करने का आहृान किया।

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले दस साल में खेलों के साथ खिलाड़ियों को भी हर क्षेत्र में प्रोत्साहित किया है। जिसके परिणास्वरूप भारत के खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हएु मेडल लाने का काम कर रहे हैं।

सिडकुल स्थित होटल में आयोजित सम्मेलन में मौजूद तीन पीढ़ियों के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत के निर्माण के लिए हो रहा है। विकसित भारत आने वाली पीढ़ी के लिए है। इसलिए खिलाड़ियों को भी पीएम मोदी के इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए। उन्हें उम्मीद है की विकसित भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री को खिलाड़ियों का भी सहयोग मिलेगा। खेलों से बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। विकसित भारत भी तभी बनेगा जब हमारे युवा शारीरिक और मानसिक रूप से विकसित हों।

इसलिए प्रधानमंत्री मोदी देश में खेलों और खिलाड़ियों के विकास पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आने वाले समय में ओलम्पिक खेल का आयोजन भी भारत में होगा। इसकी तैयारी हो रही है। मुझे भरोसा है कि आप में से बहुत से खिलाड़ी भी ओलम्पिक में हिस्सा लेंगे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com