May 7, 2024

जिलाधिकारी ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून। उत्तराखण्ड में चल रही चारधाम यात्रा के मुख्य प्रवेशद्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश में डीएम डा० आर० राजेश कुमार ने नटराज चौक के समीप यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गये यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया।

इस दौरान उनके साथ डीआईजी और जिले के कप्तान जन्मेजय खंडूरी में थे। डा० कुमार ने यहां यात्रियों का हालचाल जाना। यात्रियों के पंजीकरण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान यात्रियों ने स्मृति हेतु डीएम के साथ फोटो भी खिंचवाए। उन्होंने यात्रियों को पेयजल भी वितरित किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस स्टैंड पर वाटर कूलर बढ़ाई जाने के साथ ही मोबाइल टॉयलेट लगाने के निर्देश साथ ही नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों को बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था हेतु और कार्मिक बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने नटराज चौक पर यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों को पेयजल भी वितरित किया।

उन्होंने धर्मशाला, सहित तो टोकन वितरित करने हेतु बनाए गए स्थल भरत मंदिर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की समस्याओं को सुना। तथा यात्रियों को जल्द रजिस्ट्रेशन कर यात्रा हेतु रवाना करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उन्होंने राजकीय चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां परिसर में ठहराए गए यात्रियों से भी बात की। उन्होंने यात्रियों की समस्या को निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com