देश में खत्म हुई कोरोना की टेंशन! पिछले 24 घंटे में आए इतने कम नए केस

covid_1

वैश्विक महामारी कोरोना से चीन में जहां हाहाकार मचा है वहीं इस मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत भरी की खबर है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीन से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश में आज कोरोना के 200 से भी कम नए केस सामने आए हैं। हालांकि जबकि इस दौरान 3 लोगों की जानें भी गई हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 165 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 3 लोगों की जानें गई है। इससे पहले सोमवार को भी देश में कोरोना संक्रमण के 226 नए मामले सामने आए थे। हालांकि कोरोना संक्रमण की वजह से 3 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 61 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (6 December 2022) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 165 नए केस सामने आए हैं जबकि 3 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण से मौत का एक मामला सामने आया, जबकि संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में दो नाम और जोड़े। इस दौरान 254 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 4 हजार 345 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 89 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 73 हजार 783 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 38 हजार 805 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 633 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति 

अभी कुल एक्टिव केस- 4 हजार 4345
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 73 हजार 783
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 38 हजार 805
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 633

मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

ये समाचार भी पढ़ें :