May 3, 2024

कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा करन माहरा को भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि दिनेश अग्रवाल जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

शनिवार को दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा को इस्तीफा लिखते हुए कहा, ‘मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं. कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें।’ दिनेश अग्रवाल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। बीते कुछ दिनों से दिनेश अग्रवाल के पार्टी छोड़ने की चर्चा चल रही थी।

दिनेश अग्रवाल 3 बार धर्मपुर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में दिनेश अग्रवाल को भाजपा के विनोद चमोली ने हराया था। दिनेश अग्रवाल 2012 से 2017 की कांग्रेस सरकार कैबिनेट मंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में नगर निगम का चुनाव लड़ा था। लेकिन इस चुनाव में वे सुनील उनियाल गामा से चुनाव हार गये।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com