May 3, 2024

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी का सी.बी.एस.ई की 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत।

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी के सी.बी.एस.ई की 12 वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर विद्यालय, छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इस पर भी प्रसन्नता व्यक्त की है कि विद्यालय के 51 छात्र 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे जो सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। यही नहीं देश भर के 250 एकलव्य विद्यालयों में भी कालसी स्थित एकलव्य विद्यालय का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है।
      मुख्यमंत्री ने विद्यालय के मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय कालसी के प्रधानाचार्य डॉ जी.सी बड़ोनी को भी बधाई दी है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com