पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कैंपेन, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल

0
1200-675-27646524-thumbnail-16x9-hg

देहरादून: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा ने घरों और मंदिरों पर दिया जलाने के अपील की है. भाजपा सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत मोदी के नाम, घर घर आशीर्वाद का दिया जलाकर करने जा रही है. इधर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने ही अंदाज में इस पर हमला बोला है.

गणेश गोदियाल ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया है कि इस दिन दिया इस भावना के साथ जलाया जाए कि प्रधानमंत्री कई बार उत्तराखंड दौरे पर आए हैं, लेकिन उन्होंने उत्तराखंड आकर एक बार भी यह ऐलान नहीं किया कि उनके पार्टी के जो नेता इस मामले में कथित रूप से संलिप्त हैं, उनके खिलाफ कब जांच होगी.

उन्होंने कहा वो प्रदेश की जनता के दिलों दिमाग में यह बात लाना चाहते हैं कि प्रदेशवासी अपने विवेक के अनुसार इस बात पर मंथन जरुर करें कि क्या इस प्रकार से की जा रही भक्ति राज्य का भला कर पाएगी? उन्होंने कहा देश और प्रदेश में नेता इसलिए चुने जाते हैं, ताकि मौका मिलने पर कानून के तहत मामलों का निस्तारण करें, और जनता के साथ न्याय करें, लेकिन जिस तरह प्रधानमंत्री कई बार उत्तराखंड तो आए, लेकिन उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण पर कभी भी एक शब्द तक नहीं बोला.

गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सिर्फ अपने नेताओं को अंकिता केस से बचाने में लगे रहे. उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें भट्ट ने पीएम का जन्मदिन दीप जलाकर मनाने का एलान किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि महेंद्र भट्ट का यह आह्वान प्रदेश के हित मे कितना उपयोगी होगा? जनता के लिए यह कितना बेहतर साबित होगा? इसका मनन जनता को जरूर करना चाहिए.

गणेश गोदियाल ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर उन्होंने दीपक जलाना है तो अंकिता भंडारी को याद करते हुए दीये जलाएं. यह प्रार्थना करें कि परमेश्वर प्रधानमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करें. वो प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को को अगले 24 या 48 घंटे के भीतर कथित वीआईपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए आदेशित कर सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *