उत्तराखंड ने रचा इतिहास, पहली बार रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में एंट्री
उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। टीम ने जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में झारखंड को पारी और 6 रन से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई।
झारखंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए, जिसके जवाब में उत्तराखंड ने 371 रन ठोकते हुए मजबूत बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में झारखंड की टीम सिर्फ 130 रन पर सिमट गई। उत्तराखंड की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ने दमदार प्रदर्शन किया।
जगदीशा सुचित ने 172 गेंदों में धैर्यपूर्ण 70 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि कप्तान कुणाल चंदेला ने 112 गेंदों में 68 रन की अहम पारी खेली। गेंदबाजी में मयंक मिश्रा ने कुल 8 विकेट झटके, जिसमें दूसरी पारी में 5/22 का शानदार प्रदर्शन शामिल रहा। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। अभय नेगी ने भी 4 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीम को बधाई देते हुए इसे राज्य के लिए “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया और कहा कि यह जीत युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
