🚗 अब नहीं कटेगा चालान! कागजी RC धारकों को ट्रांसपोर्ट विभाग ने दिया बड़ा तोहफा ऑनलाइन होगी रजिस्ट्रेशन कॉपी, मिलेगा स्मार्ट कार्ड और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का फायदा
शेरपुर: पंजाब के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रांसपोर्ट विभाग ने लंबे समय से बंद पड़ी वाहनों की RC बैकलॉग एंट्री को फिर से शुरू कर दिया है। अब जिन लोगों के पास स्मार्ट कार्ड की जगह कागज की बनी हुई रजिस्ट्रेशन कॉपी है, वे अपने कागजात की पुष्टि करवाकर RC को ऑनलाइन करवा सकेंगे।
इस फैसले से वाहन मालिकों को कई फायदे मिलेंगे। सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि अब लोग चालान से बचेंगे और RC को आसानी से डिजिटल लॉकर और ई-परिवहन ऐप में रख सकेंगे।
👉 अगर वाहन मालिक स्मार्ट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो उन्हें 570 रुपये फीस भरनी होगी। इसके बाद क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट प्राधिकरण की ओर से नया स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा।
🚦 लाभ:
-
RC ऑनलाइन होने पर वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाई जा सकेगी।
-
पुरानी RC धारक HSRP नहीं लगवा पा रहे थे, जबकि इसके बिना चालान 2000 रुपये तक हो सकता है।
-
वाहन का रिकॉर्ड अब नए सॉफ्टवेयर Vahan-4 में दर्ज होगा।
👉 इसके लिए जरूरी दस्तावेज़ों में RC कॉपी, रजिस्ट्री की कॉपी, वाहन की भौतिक जांच रिपोर्ट और रजिस्ट्रेशन नंबर की पुष्टि शामिल है
