पंजाब अलर्ट: 25 से 29 जून तक बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज बारिश-आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें पूरी खबर

0
Screenshot 2025-09-19 193057

पंजाब डेस्कः पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। हल्की बारिश के बावजूद गर्मी से पूरी राहत नहीं मिल पाई और तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर दोबारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा पारा फरीदकोट और बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 जून से 29 जून तक पूरे राज्य में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।

सबसे बड़ा असर 26 जून को देखने को मिलेगा, जब पूरे राज्य में बारिश, आंधी और तूफान के चलते येलो अलर्ट लागू रहेगा। विशेष रूप से पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में तेज आंधी और आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगले कुछ दिनों तक घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *