Haryana Group D Result 2025: हरियाणा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक HSSC ने घोषित किया ग्रुप डी का रिजल्ट, अभ्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म

0
Screenshot 2025-08-27 113520

चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने आज ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परिणाम कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आधार पर जारी किया गया है। उम्मीदवार लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

आयोग के अनुसार, यह भर्ती 4 फरवरी 2018 को जारी विज्ञापन के तहत निकाली गई थी, जिसमें बेलदार, माली, ड्रेसर, वर्कशॉप अटेंडेंट, खलासी सहित कई पद शामिल थे। अब आयोग ने ग्रुप डी श्रेणी-1 के लिए परिणाम घोषित कर दिया है।


ऐसे चेक करें HSSC Group D Result

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए लिंक “HSSC Group C and D Result” पर क्लिक करें।

  • अब लॉगिन करने के लिए अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें।

  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • आप रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *