Haryana: फतेहाबाद लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप गेट पर पुलिस तैनात, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

0
Screenshot 2025-08-25 214634

फतेहाबाद : बुधवार सुबह फतेहाबाद के लघु सचिवालय में बम की धमकी की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए सचिवालय में आम लोगों की एंट्री रोक दी और गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन और थाना प्रभारी ओमप्रकाश खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक जांच अभियान चलता रहा।

हिसार से बम स्क्वॉड और हरियाणा सीआईडी की टीम भी मौके पर पहुंची। बम डिटेक्टर यंत्र और खोजी कुत्तों की मदद से सचिवालय के पिछले हिस्से और ई-दिशा केंद्र की इमारत में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *