Haryana: Instagram मॉडल बना कॉन्ट्रैक्ट किलर, 5 लाख की सुपारी लेकर मुंबई में महिला की बेरहमी से हत्या फेमस कंटेंट क्रिएटर सुख रतिया नोएडा से गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर 5 लाख फॉलोअर्स—अब मर्डर केस में फंसा

0
Screenshot 2025-08-25 165903

रतिया/डेस्क: हरियाणा के रतिया का रहने वाला फेमस इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर और मॉडलिंग का शौकीन सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया कॉन्ट्रैक्ट किलर बन गया। इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाला यह युवक मुंबई में 5 लाख रुपये की सुपारी लेकर एक महिला की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सुख और उसके मामा का लड़का गुरप्रीत सिंह 18 मई की रात मास्क पहनकर महिला का पीछा करते हुए सड़क पर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले सुख ने ऑनलाइन चाकू खरीदा था और वारदात CCTV में कैद हो गई।

नोएडा STF और नवी मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों आरोपियों को सूरजपुर से गिरफ्तार किया गया। खुलासे में सामने आया कि हत्या की सुपारी महिला के पति किशोर सिंह ने दी थी। फिलहाल आरोपियों को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *