Haryana Heritage: हांसी किला जिसे कहा जाता था ‘हिंदुस्तान की दहलीज’, जानिए क्यों है इतना खास पृथ्वीराज चौहान से जुड़ा है किले का इतिहास, तलवार निर्माण और मजबूत किलेबंदी के लिए रहा मशहूर
डेस्क: हरियाणा सिर्फ कृषि और उद्योग में ही नहीं, बल्कि अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए भी देशभर में खास पहचान रखता है। इन्हीं धरोहरों में से एक है हांसी किला, जिसे प्राचीन समय में ‘हिंदुस्तान की दहलीज’ कहा जाता था। यह किला न सिर्फ अपनी मजबूत किलेबंदी के लिए प्रसिद्ध रहा, बल्कि तलवार निर्माण के लिए भी ऐतिहासिक महत्व रखता है।
इतिहासकारों के अनुसार, इसका निर्माण पृथ्वीराज चौहान के काल में हुआ था। उस दौर में हांसी किले को सैन्य शक्ति का प्रतीक माना जाता था। यही वजह थी कि इसे देश की सुरक्षा और रणनीति के लिहाज से बेहद अहम समझा जाता था।
आज भी यह किला हरियाणा की ऐतिहासिक शान और गौरव को दर्शाता है।
