Haryana CM नायब सिंह सैनी ने योग शिविर का किया शुभारंभ, मंत्रियों-विधायकों संग किए योगासन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले विधानसभा परिसर में योग अभ्यास, 21 जून को कुरुक्षेत्र में होगा भव्य आयोजन
डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा विधानसभा परिसर में विशेष योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह 6:30 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया और योग साधना में हिस्सा लिया।
यह कार्यक्रम विधानसभा परिसर के गवर्नर गेट के सामने खुले मैदान में हुआ, जिसमें हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य और उनकी टीम ने विधायकों व विधानसभा सचिवालय कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। इस आयोजन में हरियाणा आयुष विभाग और योग आयोग का सहयोग रहा।
इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि “योग केवल साधना नहीं बल्कि उत्सव है, जो मन और शरीर को स्वस्थ रखता है।” उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक और विधानसभा के अधिकारी भी योगाभ्यास में शामिल हुए।
गौरतलब है कि 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में एक लाख से अधिक योग साधकों के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका नेतृत्व योग गुरु बाबा रामदेव करेंगे।
