हरियाणा में मौसम अलर्ट: 17 जिलों में बरसेंगे बादल, तेज हवाओं संग बदला मिजाज 1 से 4 जून तक बारिश और आंधी की संभावना, कई जिलों में बूंदाबांदी शुरू
हरियाणा (डेस्क): प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है और कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज हरियाणा के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
किन जिलों में बारिश की संभावना:
-
25-50% बारिश: पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात।
-
25% बारिश: कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर।
हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की बूंदाबांदी पहले ही शुरू हो चुकी है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान:
-
31 मई से 2 जून तक: उत्तर-पूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलेंगी, तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, बीच-बीच में बादल और हवाएं रहेंगी।
-
2 जून रात से 4 जून तक: पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा, जिससे तेज धूलभरी आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान गिरेगा जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।
