Breaking News: सिरसा विधायक गोकुल सेतिया ने मंत्री के सामने “भीख” मांग कर जताई नाराज़गी, विकास और सफाई व्यवस्था पर जताई गंभीर चिंता
सिरसा: सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने शहर की बिगड़ती सफाई और ठप्प पड़े विकास कार्यों को लेकर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से मुलाकात की। विधायक ने मंत्री के सामने हाथ जोड़कर सिरसा के विकास और सफाई कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की और शहर की गंदगी की तस्वीरें व वीडियो दिखाए।
विधायक सेतिया ने लगाए गंभीर आरोप:
-
जिला प्रशासन और अधिकारी सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे।
-
अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और सुस्ती के आरोप।
-
विधानसभा क्षेत्र के 31 गांवों की हालत चिंताजनक।
-
विधानसभा चुनावों के नौ महीने बीतने के बावजूद कोई ठोस विकास नहीं।
मंत्री पंवार का आश्वासन:
विकास एवं पंचायत मंत्री ने समस्या को गंभीरता से लिया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। गोकुल सेतिया ने कहा कि अगर मंत्री के आश्वासन के अनुसार सुधार होता है, तो वे उनका धन्यवाद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठाने का समय आ गया है।
