Haryana News: अब हरियाणा के स्कूलों की प्रार्थना सभा में गूंजेंगे गीता श्लोक शिक्षा बोर्ड ने जारी किए निर्देश, छात्रों के नैतिक व मानसिक विकास पर रहेगा जोर
चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान भगवद गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए हैं। इस पहल की शुरुआत बोर्ड परिसर स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल से की गई है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने कहा कि गीता जीवन का सार है और इसके श्लोक बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों और मानसिक मजबूती के लिए बेहद अहम हैं।
सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पत्र भेजकर निर्देश दिया गया है कि वे प्रार्थना सभा में नियमित रूप से गीता श्लोकों का उच्चारण कराएं। जल्द ही यह पहल पूरे प्रदेश में लागू होगी।
