BIG NEWS: राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया बड़ा फैसला
राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को 2बजे तक के लिए सिंबल आवंटन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। हाई कोर्ट में सोमवार को होने वाली सुनवाई पर राज्य निर्वाचन आयोग की नजर है। गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने निकाय और पंचायत दो जगह वोटर लिस्ट वाले लोगों को चुनाव लड़ने पर रोक लगाई है। इस मामले में राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट में एप्लीकेशन लगाई है। सोमवार को हाई कोर्ट के सामने आयोग के वकील अपना पक्ष रखेंगे और हाईकोर्ट से स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह करेंगे।
