अंबाला में छुट्टियों पर गए परिवार के घर बड़ी चोरी! करनाल में था परिवार, तभी आया फोन और उड़े होश 12 क्रॉस रोड पर चोरों ने घर का ताला तोड़ उड़ाए गहने, एलईडी और भगवान की मूर्तियां भी ले उड़े, पुलिस जांच में जुटी
अंबाला : अंबाला कैंट के 12 क्रॉस रोड से एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। एक परिवार छुट्टियां मनाने के लिए करनाल गया हुआ था, तभी उन्हें अंबाला से आया एक फोन कॉल जैसे ही मिला – उनके होश उड़ गए! परिवार जब वापस लौटा और घर का ताला खोला, तो देखा कि अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
डायल 112 पर कॉल, मौके पर पहुंची पुलिस
पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार की महिलाओं ने बताया कि वे 13 जून को करनाल गए थे। कल अंबाला से फोन कॉल आने पर वे सुबह वापस पहुंचे, तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ। घर से सारा सोना, एलईडी और यहां तक कि भगवान की मूर्तियां भी गायब थीं।
पुलिस को अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि चोरी किस दिन हुई। डायल 112 के पुलिसकर्मी ने बताया कि पीड़ितों को थाने लाया जा रहा है, जहां उनकी औपचारिक शिकायत दर्ज की जाएगी और जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
परिवार की मांग: चोरों को जल्द पकड़ा जाए और चोरी किया गया सामान बरामद किया जाए।
