नूंह में राशन घोटाला! तीन डिपो धारकों पर गिरी गाज, सप्लाई तुरंत सस्पेंड पाठखोरी गांव में लाभार्थियों को अंगूठा लगवाकर हड़पा गया राशन, मंत्री राजेश नागर के आदेश पर हुई बड़ी कार्रवाई

0
Screenshot 2025-07-04 222323

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के नूंह जिले में राशन वितरण को लेकर बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। फिरोजपुर झिरका खंड के पाठखोरी गांव में तीन राशन डिपो धारकों – अजीज, इम्तियाज और सुबान – पर गंभीर आरोप लगने के बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तत्काल प्रभाव से इनकी राशन सप्लाई सस्पेंड कर दी है।

यह कार्रवाई तब की गई जब गांव के दर्जनों लोग सीधे खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के पास पहुंचे और जिला मुख्यालय नूंह में आयोजित एक कार्यक्रम में इस घोटाले की शिकायत दर्ज करवाई। ग्रामीणों का आरोप है कि अप्रैल माह का राशन वितरित नहीं किया गया, लेकिन डिपो धारकों ने PoS मशीन पर अंगूठा लगवाकर फर्जी तरीके से वितरण दिखा दिया, जिससे हकदारों को राशन नहीं मिला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री राजेश नागर ने तुरंत जांच के आदेश दिए। DFSC अधिकारी गोयल ने जांच अधिकारी राजेश्वर मुदगिल को गांव भेजा और विस्तृत पड़ताल करवाई। जांच में सभी आरोप सही पाए गए और डिपो धारकों की करतूत सामने आ गई।

अब ये है अगला कदम:
डिपो धारकों की सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई है और उनके कार्यक्षेत्र को अस्थायी तौर पर आस-पास के अन्य डिपो धारकों को सौंप दिया गया है, ताकि ग्रामीणों को राशन मिलने में कोई परेशानी न हो।

यह मामला उन सभी राशन डीलरों के लिए चेतावनी है जो जरूरतमंदों के अधिकारों से खिलवाड़ करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *