Big Breaking: कोर्ट में पेश हुए ‘AAP’ विधायक रमन अरोड़ा, 5 दिन का रिमांड मंजूर ➡ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो सोना और अहम दस्तावेज बरामद — मेडिकल जांच के भी दिए गए आदेश
जालंधर: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को आज विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया, जहां 5 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है। अदालत में विजिलेंस ने 10 दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन बचाव पक्ष की दलीलों के बाद माननीय अदालत ने केवल 5 दिन का रिमांड देने का आदेश दिया।
विवादित गिरफ्तारी और बरामदगी:
विधायक को नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ केस में कथित संलिप्तता के चलते गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान रमन अरोड़ा के घर से 1.5 किलो सोना, संपत्ति के दस्तावेज और अन्य जरूरी फाइलें जब्त की गईं।
कोर्ट की कार्यवाही:
JMIC ड्यूटी मजिस्ट्रेट रीत वरिंदर सिंह धालीवाल की अदालत में पेशी के दौरान सरकारी वकील ऋषि भारद्वाज ने लंबा रिमांड मांगा था, जबकि बचाव पक्ष के वकीलों दर्शन दयाल, नवीन चड्ढा, विजय भूषण मेहता और सार्थक अरोड़ा ने इसका विरोध किया।
मेडिकल जांच और मुलाकात की याचिका:
बचाव पक्ष की याचिका पर कोर्ट ने विधायक की 24 घंटे में मेडिकल जांच करवाने के आदेश भी दिए हैं। साथ ही परिवार और वकीलों से मुलाकात की अर्जी पर सुनवाई 29 मई तक स्थगित कर दी गई है।
आगामी तारीख:
अब विधायक 29 मई को दोबारा अदालत में पेश किए जाएंगे। यह मामला पंजाब की सियासत में भूचाल ला सकता है।
