...

📢 GNDU छात्रों के लिए बड़ी खबर: May 2025 की परीक्षाओं को लेकर नई अपडेट, डेटशीट जल्द जारी होगी! 16 मई से शुरू होंगी थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं, स्थगित पेपर्स की नई तारीखें जल्द घोषित होंगी

0
Screenshot 2025-06-27 172550

📍 अमृतसर : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) के छात्रों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। विश्वविद्यालय ने May 2025 सेशन की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर नई जानकारी साझा की है। अब ये परीक्षाएं 16 मई से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू होंगी।

प्रोफेसर शलिनी बहल, प्रोफेसर इंचार्ज (परीक्षाएं), ने बताया कि परीक्षा की नई डेटशीट जल्द ही gndu.ac.in पर उपलब्ध होगी। परीक्षार्थी और संबंधित कॉलेज यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से अपडेटेड डेटशीट डाउनलोड करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा का समय और सेंटर पहले जैसा ही रहेगा।

यूनिवर्सिटी के मुख्य परिसर, क्षेत्रीय परिसर, यूनिवर्सिटी कॉलेज जालंधर और ए.एस.एस.एम. कॉलेज, मुकंदपुर में CBEGS (क्रेडिट आधारित मूल्यांकन और ग्रेडिंग प्रणाली) के तहत हो रही परीक्षाएं 17 मई तक स्थगित थीं।
अब 19 मई से पहले की डेटशीट के अनुसार शेष परीक्षाएं होंगी, जबकि स्थगित पेपर्स की नई तिथियां अलग से संबंधित विभागों द्वारा जारी की जाएंगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे GNDU की ऑफिशियल वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :