🔥 नौतपा Alert: 25 मई से बरसेगी आग, इन 9 दिनों में सतर्क रहें वरना पड़ सकता है पछताना! सीधे सिर पर तपेगा सूरज, लू के थपेड़े और बढ़ते तापमान से जूझेगा उत्तर भारत – जानिए कैसे करें बचाव
पंजाब डेस्क: मई की तपती धूप के बीच उत्तर भारत के लोगों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। 25 मई से शुरू हो रहा है साल का सबसे तप्त और खतरनाक दौर – ‘नौतपा’, जो 2 जून तक चलेगा। इन 9 दिनों में सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ेंगी, जिससे तापमान चरम पर पहुंचेगा और लू का प्रकोप जानलेवा हो सकता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, जैसे ही सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, ‘नौतपा’ की शुरुआत हो जाती है। इन 15 दिनों में सूर्य का ताप सबसे अधिक होता है और पहले 9 दिन बेहद उष्ण माने जाते हैं।
🌡️ क्या होता है नौतपा?
-
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश होते ही नौतपा शुरू
-
9 दिन तेज गर्मी और सूर्य की सीधी किरणें
-
सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में
-
दोपहर के समय बाहर निकलने से परहेज़ करें
⚠️ बचाव के लिए ये सावधानियां ज़रूरी हैं:
-
धूप में निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच
-
हल्के और ढीले कपड़े पहनें
-
खूब पानी और लिक्विड चीज़ें पिएं
-
बुजुर्गों और बच्चों का रखें विशेष ध्यान
-
शरीर को ठंडा रखने के उपाय करें – जैसे छांव में रहना, ORS आदि लेना
मौसम विभाग ने सलाह दी है कि नौतपा के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए, क्योंकि यह 9 दिन गर्मी के चरम पर होंगे। हालांकि 2 जून के बाद गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है।
