लुधियाना में जाम से बचना है तो ध्यान दें! आज इन मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो से पहले ट्रैफिक पुलिस ने बदले रूट – जानें कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद
लुधियाना : लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आज शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के नामांकन से पहले आयोजित मेगा रोड शो में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल होने की संभावना है। इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई मुख्य मार्गों पर डायवर्जन लागू कर दिए हैं।
19 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के चलते फिरोजपुर रोड और डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।
🚧 डायवर्ट किए गए मुख्य स्थान:
-
सुरेंद्र डाबर कोठी कट
-
खालसा कॉलेज फॉर गर्ल्स मेन गेट, घुमार मंडी
-
कालिया स्वीट शॉप, फाउंटेन चौक
-
सग्गू चौक, काका मैरिज पैलेस कट
-
मल्हार ट्रैफिक सिग्नल, हीरो बेकरी ट्रैफिक सिग्नल
-
पी.ए.यू. गेट नंबर 5, गुरुद्वारा नानकसर के सामने
-
भारत नगर चौक, भाई वाला चौक
-
बस स्टैंड एलिवेटेड रोड की चढ़ाई (फिरोजपुर की ओर)
-
दुर्गा माता मंदिर ट्रैफिक सिग्नल, राजपुरा चौक
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वह वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
