महाकुंभ में पहुंचा पंजाबी सिंगर Singga, वायरल हुई शूटिंग के दौरान की तस्वीरें! आस्था के संगम पर छाया फिल्मी रंग, सिंगा की नई फिल्म की शूटिंग ने बढ़ाया माहौल का क्रेज

0
Screenshot 2025-06-26 233512

पंजाब डेस्कः अपने दमदार गानों और अनोखे अंदाज़ के लिए मशहूर पंजाबी सिंगर सिंगा (Singga) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई म्यूजिक एल्बम नहीं, बल्कि उनका महाकुंभ मेले में पहुंचना है। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें सिंगा आस्था के सबसे बड़े पर्व महाकुंभ में नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सिंगा यहां अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हैं। उनकी उपस्थिति ने न सिर्फ वहां मौजूद श्रद्धालुओं को चौंका दिया, बल्कि उनके फैंस के बीच भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सिंगा ने सोशल मीडिया पर खुद कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो धार्मिक माहौल के बीच शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। वायरल फोटोज़ में सिंगा का देसी अंदाज़ और श्रद्धा का संगम लोगों को खूब भा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *