आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा, जानिये इसके पीछे की असल वजह

0
Lavc60.9.100

Lavc60.9.100

देहरादून। उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने इस्तीफा दे दिया है। इस खबर से हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि रचिता जुयाल ने ये फैसला निजी कारणों के चलते लिया है, जिस पर राज्य सरकार को निर्णय लेना है। हालांकि, आईपीएस अधिकारी के इस आवेदन पर अंतिम अनुमोदन केंद्र की तरफ से होना है।वैसे हाल ही में पुलिस विभाग के दरोगा को भी रचिता के एसपी विजिलेंस रहते ट्रैप किया गया था। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ था।

रचिता जुयाल 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। खबर है कि रचिता जुयाल ने कुछ दिन पहले ही इस्तीफे से जुड़ा आवेदन मुख्य सचिव कार्यालय को भेजा था। इसके अलावा इसकी जानकारी पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गई थी। हालांकि, आईपीएस रचिता जुयाल का यह फैसला किसी को समझ नहीं आ रहा है, लेकिन बताया गया है कि रचिता जुयाल ने इसके लिए पारिवारिक वजहों को कारण बताया है।

विजिलेंस में रचिता बतौर एसपी काम कर रही थीं. उनके विजिलेंस में एसपी रहते लंबे समय बाद पहली बार किसी पुलिस विभाग के दरोगा को ट्रैप किया गया था। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज को ट्रैप करने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप की स्थिति दिख रही थी। उधर भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी बड़ी कार्यवाही के बाद ना केवल विजिलेंस की कार्रवाई पर लोगों का भरोसा बढ़ा था बल्कि सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति भी हाथों-हाथ ली जा रही थी।

आईपीएस रचिता जुयाल का इस्तीफा देना कई सवाल खड़े कर रहा है। वैसे हाल ही में विजिलेंस विभाग में भी कुछ बदलाव किए गए थे। जिसमें एएसपी मिथिलेश कुमार का विजिलेंस से ट्रांसफर कर दिया गया था। इन दिनों विजिलेंस काफी तेजी से काम कर रही थी। लगातार कई सरकारी कर्मचारियों की धर पकड़ भी हो रही थी। ऐसे में पहले अचानक विजिलेंस की टीम में बदलाव करना और इसके बाद अब रचिता जुयाल का इस्तीफा देना हर किसी को हैरान कर रहा है। बताया गया है कि इस संदर्भ में आईपीएस अधिकारी ने मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा है। उन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते इस्तीफा देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *