सेलाकुईः बेकाबू आल्टो कार ने स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर

0
carr

देहरादून। प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सेलाकुई में एक बेकाबू कार से स्कूली छात्राओं को टक्कर मार दी। ये हादसा उस समय हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राएं घरों को वापस लौट रही थी। इस हादसे में एक युवती समेत 7 स्कूली छात्राओं को चोंटे आई हैं।

जानकारी के मुताबिक निगम रोड सेलाकुई पर एक आल्टो कार ने सड़क पर कुछ स्कूली छात्राओं व राह चलते लोगों को टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल बच्चों व अन्य लोगों को प्राइवेट वाहन तथा एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि आल्टो कार को मानसिक चिकित्सालय में नियुक्त एक स्वास्थ कर्मी विक्रांत कुमार चला रहा था। वाहन ने अनियंत्रित होकर सडक किनारे जा रहे लोेगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया ले लिया है जिसको भी दुर्घटना में चोटे आने के कारण उपचार हेतु नजदीक अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में 01 युवती तथा 07 स्कूली छात्र छात्राओं को चोटें आई है, पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को सूचित किया गया है। घटना के संबंध में कार चालक विक्रांत कुमार के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *