Punjab School Mid Day Meal: पंजाब के स्कूलों में मिड-डे मील को लेकर बड़ा आदेश, अब सख्ती से लागू होंगे ये नियम स्टेट फूड कमीशन सख्त, स्कूलों में साफ-सुथरे और पौष्टिक भोजन के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश

0
Screenshot 2025-03-27 053406

लुधियाना: पंजाब के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने हाल ही में कई जिलों में मिड-डे मील जांच के दौरान मिली खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए शिक्षा विभाग को नए आदेश जारी कर दिए हैं। अब सभी स्कूलों में मिड-डे मील को साफ, सुरक्षित और पौष्टिक बनाने के लिए कड़े नियम लागू होंगे।

कमीशन ने सभी स्कूल प्रमुखों को आदेश दिया है कि इन दिशा-निर्देशों को तुरंत लागू करें। साथ ही अधिकारियों की टीमें समय-समय पर स्कूलों का दौरा कर पालन की जांच करेंगी। इस फैसले का मकसद बच्चों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन देना है ताकि उनकी सेहत और शिक्षा दोनों में सुधार हो।


मिड-डे मील के नए कड़े निर्देश:

✅ कुक साफ यूनिफॉर्म, सिर ढकने और हाथ धोने के बाद ही खाना बनाएंगे।
✅ किचन स्टाफ के नाखून कटे व स्वच्छ रहना अनिवार्य।
✅ नियमित मेडिकल जांच होगी अनिवार्य।
✅ खाना पकाने में प्लास्टिक की थैलियों के इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन।
✅ स्कूलों में कमीशन की हेल्पलाइन और वेबसाइट नंबर वाले बैनर लगाना जरूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :